नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन, मालती चाहर की एंट्री के बाद से शो में हलचल तेज हो गई है।
शो के पहले दिन से ही मालती और तान्या मित्तल के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। हाल ही में, मालती ने तान्या को इतना परेशान कर दिया कि वह फूट-फूटकर रोने लगीं और उनकी कई बातें उजागर कर दीं।
'बिग बॉस 19' का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें 'भूतिया' टास्क चल रहा है। इस वीडियो में, मालती तान्या को पूल में धक्का देती हैं, जिससे सभी प्रतियोगियों के होश उड़ जाते हैं। इस घटना के बाद तान्या भी रोने लगती हैं। जब मालती उनसे सवाल करती हैं, तो तान्या कहती हैं कि वह उनकी वजह से नहीं रो रही हैं। इस पर मालती और भी गुस्से में आ जाती हैं और तान्या की पोल खोलने लगती हैं।
मालती ने कहा, "तान्या ने सिर्फ साड़ी पहनकर पहचान नहीं बनाई है, बल्कि उसने अन्य कपड़े भी पहने हैं। वह जानबूझकर मेरे पास आई ताकि मैं ऐसा करूं और वह पूल में गिरने पर ऐसा ही रिएक्ट करे। यह उसका ध्यान खींचने का तरीका है और लोग अब उसके झूठ को पहचानने लगे हैं।"
वीडियो में तान्या रोती हुई नजर आ रही हैं और अपने माता-पिता को याद कर रही हैं।
मालती चाहर के आने से शो का मजा दोगुना हो गया है। दोनों के बीच की तकरार दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
इसके अलावा, नए टास्क में मालती के साथ फरहाना भट्ट भी डायन बनी हैं और नॉमिनेट होने वाले प्रतियोगियों को पूल में धक्का दे रही हैं। प्रोमो में अशनूर कौर का नाम भी नॉमिनेशन में आया है, और फरहाना ने उसे भी पूल में धक्का दिया।
इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि पिछले हफ्ते किसी भी प्रतियोगी को बाहर नहीं किया गया था। पहले हुए डबल एलिमिनेशन में नगमा मिराजकर और नतालिया को एक साथ बाहर किया गया था, इसके बाद आवेज दरबार को भी बाहर जाना पड़ा।
हालांकि, इस हफ्ते किस-किस प्रतियोगी को नॉमिनेट किया गया है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
You may also like
बाबा प्रेमानंद ने गुरु शरणानंद महाराज को किया साष्टांग दंडवत प्रणाम
राष्ट्रीय अभिलेखागार की “सुशासन और अभिलेख 2025” प्रदर्शनी 10 अक्टूबर को
सास-दादी-नानी डिलीवरी के बाद महिलाओं को गोंद के` लड्डू क्यों खिलाती है? वजह चौका देगी
बच्चों को कान पकड़कर उठक-बैठक क्यों लगवाई जाती` है? जाने इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण
बिहार चुनाव के लिए टिकट बंटवारे पर जल्द होगा फैसला : भूपेश बघेल